गिरिडीह : सदर प्रखंड के जम्बाद में वर्षों से संचालित हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम गुरूवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर से आए पंडितों द्वारा कलश पूजन वेदी पूजन और 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ करवाया। साथ ही हनुमंत पूजन भी किया गया। कल रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। आज पूजा पाठ के बाद हवन आरती और पूर्णाहुति किया गया। जिसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफ़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर रुद्राभिषेक भी किया गया। पूजा को लेकर हर और भक्ति भाव का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक साल मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस तरह के आयोजन से पूरे क्षेत्र में शांति का वातावरण बना हुआ रहता है और किसी प्रकार का दुख बाधा उत्पन्न नहीं होती है। इस आयोजन में भरत यादव , दिलीप रजक, बेबी यादव सुमित यादव शंभू यादव मोंटी यादव
टुनटुन यादव राहुल यादव अक्षय कुमार रामेश्वर यादव गेंदों यादव राजेश यादव समेत समस्त ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।
हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव भंडारे के साथ संपन्न
RELATED ARTICLES
