Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भबूथ लेवल एजेंट का पंजीकरण करने के लिए की गयी बैठक

बूथ लेवल एजेंट का पंजीकरण करने के लिए की गयी बैठक

गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी ने की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति हेतु सभी पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक की गई और एक सप्ताह के अंदर सभी बूथों पर ऑनलाइन बूथ लेवल एजेंट का पंजीकरण करने का अहम निर्देश दिया गया.

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करना और बूथ तक संगठन को धारदार करना अभी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अत्यंत जरूरी है और आप सभी कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता हैं अतः पार्टी के दिशा निर्देश को देखते हुए हमें संगठन को मजबूत करना है और आगामी लोकसभा में जिस भी पार्टी का उम्मीदवार हो गठबंधन के तहत हमें उसकी पूरी ताकत से मदद करनी है ताकि इस देश में फिर से एक बार गठबंधन की सरकार बनाई जा सके और जो विकास देश में रुक गया है.

उसे पुनः गति प्रदान करना है इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा भोलानाथ राय त्रिवेणी यादव चंदन कुमार टुडू सुरेश रविदास मोहम्मद मुन्नाराम टुडू नुनु राम टुडू बच्चू लाल साहू गोपी मांझी प्रभु कॉल पूनम देवी असद जाहिर जमील खान मोहम्मद मोइन मुकेश कुमार वर्मा संतोष कुमार वर्मा मोहम्मद एजाज गुलाम मुस्तफा इलियास अंसारी लाल मोहम्मद इसाक अंसारी बशीर अंसारी हबीबुल्लाह अंसारी सहित सभी प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular