Ranchi : पूर्व सांसद और विधायक इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी ने भी प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि ये जो कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ली गए हैं इनको आज होश आया है मैंने तो पहले ही प्रदेश नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया था.
राजेश ठाकुर को हटाने की मांग की थी… इन कार्यकारी अध्यक्षों का भरोसा नहीं जब प्रदेश नेतृत्व में बदलाव करने की मांग हुई थी…तब इन लोगों ने कोई समर्थन नहीं दिया था…आज जब चुनाव सिर पर है तो इन्हे होश आया है और प्रदेश के खिलाफ पहुंचे हैं दिल्ली.
