Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भश्रीराम लला के दर्शन के लिए तोरपा के रामभक्तों का जत्था अयोध्या...

श्रीराम लला के दर्शन के लिए तोरपा के रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम रवाना

खूंटी : नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम लला के दर्शन के लिए तोरपा के 40 राम भक्तों का जत्था बुधवार को सुबह अयोध्या धाम के बस से रवाना हुआ।

तोरपा थाना गेट के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर से रामभक्तों को रवाना स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर उन्हें रवाना किया और उनकी सुखद यात्रा और दर्शन की कामना की। रामभक्तों का जत्था श्रीराम लला और हनुमान गढ़ी में बजरंग बली के दर्शन के बाद अन्य ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के बाद बनारस जायेगा। वहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद विंध्याचल सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन के बाद भक्तों का जत्था तीन या चार मार्च का तोरपा लौट आयेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular