Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह : मायका मजदूरों के सशक्त बनाने और उनके बच्चो की शिक्षा को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भंडारीडीह के होटल मीर में किया गया। इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन, टी डी एच निदरलैंड, चिल्ड्रन ऑफ इंडिया फाउंडेशन और जागो फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया।बताया गया कि कोडरमा और गिरिडीह मे माइका क्षेत्र के मजदूर को शशक्त बनाने एवं उनके बच्चों किस प्रकार शिक्षा से जुड़ाव कर सकें इसके लिए किया गया ।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित रहे टी डी एच से मारकंडेय मिश्रा, जे दिनाबंधु, UNI आर्गेनाइजेशन से अशोक सिंह नयन जी , और गिरिडीह से सहकारी समिति से अशोक जी, उनकी टीम और जागो फाउंडेशन सचिव बैद्यनाथ जी उपस्थित रहे ।
साथ ही इस कार्यक्रम में गिरिडीह जिला के तीसरी और कोडरमा से माइका आश्रित परिवार के महिलाएँ पुरुष और गिरिडीह बालमंच के बच्चे उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य को बताते हुए टी0 डी0 एच0 मारकंडेय मिश्रा जी ने बताया की माइका आश्रित परिवार मे सामाजिक आर्थिक शशक्तिकरण हो इसके लिए संस्था के साथ परिवार को आगे बढ़ कर कार्य करना होगा।
और उसके लिए लेबर डेस्क बनाया गया है, जिसके माध्यम से मजदूरों की स्थिति को बेहतर किया जा सकेगा।कार्यक्रम का संचालन जे दिनाबंधु ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार, कांग्रेस कुमार अरविंद, पूनम का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular