Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भपटना पायरेट्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, एलिमिनेटर-1 में दबंग दिल्ली को...

पटना पायरेट्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, एलिमिनेटर-1 में दबंग दिल्ली को 37-35 से हराया

हैदराबाद : तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पटना ने सोमवार रात जीएमसी बालायोगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (गाचीबोवली) में खेले गए एलिमिनेटर-1 के रोमांचक मुकाबले में दबंग दिल्ली को 37-35 से हरा दिया। सेमीफाइनल में अब पटना का सामना 28 फरवरी को पुनेरी पलटन से होगा।

दबंग दिल्ली के कप्तान आशू मलिक ने सबसे ज्यादा 19 प्वॉइंट लिए जबकि उसका और कोई खिलाड़ी नहीं चल पाया। पटना के लिए सचिन ने नौ, मंजीत और सुधाकर ने पांच-पांच जबकि संदीप कुमार ने भी पांच प्वॉइंट लिए।

तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स ने धमाकेदार शुरुआत की और पहली ही रेड में सचिन तंवर के सुपर रेड में दो प्वॉइंट हासिल कर लिए। इसके बाद पहले पांच मिनट के खेल में उसने सीजन-8 की चैंपियन दिल्ली के खिलाफ 4-4 बराबरी हासिल कर ली। दिल्ली के एक प्वॉइंट की लीड लेने के बाद पटना ने भी डू ऑर डाई में एक अंक हासिल करके अपनी बढ़त बना ली। मुकाबले में 8-5 की बढ़त के साथ पटना ने फिर सचिन के सुपर रेड के सहारे दबंग दिल्ली को ऑलआउट करके पहले 10 मिनट के खेल में 12-5 का स्कोर कर दिया।

ऑलइन होकर अंदर आने के बाद दबंग दिल्ली ने अगले 10 मिनट के खेल में वापसी करने की कोशिश की। कप्तान आशू मलिक के दम पर पटना की लीड को कम करना शुरू कर दिया। लेकिन पटना के लिए सचिन भी लगातार प्वॉइंट्स हासिल करते जा रहे थे और इससे टीम 15वें मिनट तक 14-9 से आगे थी। इसी बीच, आशू मलिक ने चार प्वॉइंट की सुपर रेड लगाकर मुकाबले को पूरी तरह से पलट दिया। अगली ही मिनट में दबंग दिल्ली ने पटना पायरेट्स को ऑल आउट करके मैच में 16-15 की लीड हासिल कर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular