Friday, June 26, 2026
Homeखबर स्तम्भमैथिली विकास मंच की हुई बैठक

मैथिली विकास मंच की हुई बैठक

गिरिडीह : मैथिली विकास मंच की एक बैठक बरगंडा स्थित मंच के उपाध्यक्ष प्रभाश कुमार दत्त के आवासीय कार्यालय में रविवार की देर शाम संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष प्रभास कुमार दत ने किया।

वही संचालन सचिव अजय कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान मंच के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार चौधरी के द्वारा पिछले वर्ष के आय व्यय पेश किया गया। 23 मार्च को होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं 13 अप्रैल को विद्यापति समारोह धूमधाम से मनाने पर चर्चा किया गया।

बैठक के अंत में मंच के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय सोहनलाल मलिक के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मैथिली विकास मंच के संरक्षक डॉक्टर पीएन झा ,रुद्रकांत लाल दास, भैरवनाथ झा ,शशि पाठक, पीतांबर झा, श्यामदेव राय, मुन्ना पाठक ,कमलनाथ झा, अमरनाथ झा सहित मैथिली विकास मंच के कई सदस्य गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular