रांची : मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार के साथ ही उनकी और कांग्रेस पार्टी की नजर भी केवल और केवल झारखंड के विकास और आम लोगों के हित के प्रति समर्पित है। यही कारण है कि सरकार के द्वारा आम जनता के हित में अनेक लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की गयी है, जिसका फायदा सीधे-सीधे आम लोगों और ग्रामीणों को मिल रहा है।
मांडर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मांडर प्रखण्ड में तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम पहुंची मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ये बातें कही। मांडर प्रखण्ड के रेफरल अस्पताल परिसर में एक नये आधुनिक अस्पताल भवन का शिल्पी नेहा तिर्की ने शिलान्यास किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र अनेक मामलों में झारखण्ड का आदर्श विधानसभा क्षेत्र है और यह यात्रा लगातार जारी रहेगा।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य फादर सुबोध लकड़ा, उप प्रमुख अमानत अंसारी, पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, विधायक प्रतिनिधि जमील मलिक, रशीद अंसारी, सेरोफिना मिंज, नसीम अंसारी, समीम अंसारी, आबिद अंसारी, सरिता उरांव, इंदु तिग्गा, चिंतामणि उरांव, अनुप राम, छोटू उरांव एवं अन्य उपस्थित रहे।
