Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भधनबाद रेल मंडल में 26 फरवरी को 20 जगहों पर होगा उद्घाटन...

धनबाद रेल मंडल में 26 फरवरी को 20 जगहों पर होगा उद्घाटन और शिलान्यास

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को अमृत स्टेशन योजना के तहत आदर्श रेलवे स्टेशन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान धनबाद रेल मंडल के 20 जगहों पर भी कार्यक्रम होना है। इसको लेकर शनिवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी।

सिन्हा ने बताया कि 26 फरवरी को धनबाद रेल मंडल में 20 जगहों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरओबी, आरयूबी और आदर्श रेलवे स्टेशन का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें कुल 17 लिमिटेड हाइट सब-वे और दो आरओबी का शिलान्यास होगा। उन्होंने बताया कि करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से हुए इस विकास कार्य के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय सांसद विधायक के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular