Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास

रांची में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास

रांची : राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। दुकानदार जब शनिवार सुबह दुकान खोलने गया तब ताला टूटा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस चोरी से कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है लेकिन इसको लेकर दुकानदारों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं। पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाती है। रात में पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग में होती है। इसके बावजूद चोर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद ने बताया कि चार दुकानों के ताले तोड़े गए हैं। हालांकि, किसी भी दुकान से कोई भी सामान की चोरी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular