Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भएंट्री साइक्लोन : झारखंड के मौसम में प्रभाव देखा जाएगा

एंट्री साइक्लोन : झारखंड के मौसम में प्रभाव देखा जाएगा

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वायुमंडलीय स्थिति कैसी रहेगी जिससे झारखंड के मौसम में कैसा प्रभाव देखा जाएगा.

बी के मंडल : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी फिलहाल में अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विछोब का प्रभाव बना हुआ है जो आगे के दिनों में पूर्व की ओर बढ़ने के आसार हैं एवं बंगाल की खाड़ी में आगे के दिनों में एंट्री साइक्लोन मजबूत होगा इन दोनों सिस्टम का झारखंड पर प्रभाव पड़ने वाला है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 24 और 25 फरवरी को झारखंड के ऊपर आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि 26 और 27 फरवरी को आसमान पूर्ण रूप से मेघाछादीत रहेगा वहीं यदि तापमान की बात की जाए तो 25 फरवरी से 27 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है वही 26 और 27 फरवरी को 4 से 5 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है.

वही बारिश के विषय में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 24 फरवरी को झारखंड राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है 25 फरवरी को भी राज्य के पश्चिम दक्षिण और निकटवर्ती क्षेत्र में गर्जन के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की जाती है जबकि 26 और 27 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर खासकर पश्चिमी दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में हल्के मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है.

वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड राज्य के मौसम के विषय पर चेतावनी की बात की जाए तो 26 तथा 27 फरवरी को झारखंड राज्य के लिए है 26 फरवरी को राज्य के पश्चिमी दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में गर्जन,वजपात, हवा का तेज झोका जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है साथ में ओलावृष्टि की भी संभावना है वहीं 27 फरवरी के लिए भी येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया कि गर्जन,वजपात, हवा का तेज झोका जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular