Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमबगोदर लूट कांड का फरार पांचवां आरोपित गिरफ्तार

बगोदर लूट कांड का फरार पांचवां आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह : बगोदर के अरगडीहा में सीएसपी संचालक से हुए लूट मामले में पुलिस ने फिर एक आरोपी को पकड़ा है। शुक्रवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने तो पपरवाटांड कार्यालय में इसकी जानकारी दी।

बताया गया कि 19 फरवरी को हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।वहीं इस मामले में गठित एसआईटी की टीम ने लूट कांड में शामिल 5वें आरोपी को भी दबोच लिया है। एसपी ने बताया कि लूट की घटना के बाद ईन्होंने बगोदर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया था। इस मामले में गठित SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी मुबारक हुसैन, जासिम अंसारी, अल्ताफ रजा और जावेद अख्तर को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं अब पांचवें आरोपी के रूप में टीम ने नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।इस दौरान पुलिस ने उसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक, एक देशी कट्टा और लूटे गए रकम में से 38 हजार 170 रूपये बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular