Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी के सात आरोपितों को दबोचा

गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी के सात आरोपितों को दबोचा

गिरिडीह:  पुलिस ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया में छापामारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पपरवाटांड कार्यालय में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी।बताया गया कि गूगल के सर्च इंजन पर फर्जी कुरियर कंपनी का नम्बर डाल कर ये लोगों से ठगी करते थे।इसके अलावे लोगों को अश्लील वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग करने के बाद लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करते थे.

जिन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कजरो का इस्तियाक अंसारी, देवघर के कसियाटांड़ का असरफ अंसारी, रजाउद्दीन अंसारी, बगोदर थाना क्षेत्र के अटका का टिंकू कुमार, गणेश प्रसाद, राजधनवार थाना क्षेत्र के धाब का मोजाहिद अंसारी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धनैयडीह का रोहित कुमार राणा शामिल है।

इनके पास से पुलिस ने 41 मोबाइल फोन, 52 सिमकार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 4 बाइक, 3 आधार कार्ड और दो पैन कार्ड बरामद किया है। एसपी ने बताया कि डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार,इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन, एएसआई संजय मुखियार, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन व जितेन्द्र नाथ महतो आदि ने छापामारी कर सात साइबर अपराधियों को दबोचा।

बताया की इन अपराधियों में दो ऐसे शातिर साईबर अपराधी है जिनकी तलाश देश भर की पुलिस को थी, ये दोनों साइबर अपराधी टिंकू मंडल और गणेश प्रसाद है जो बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के रहने वाले है और इन दोनों के खिलाफ देश के अलग – अलग राज्यों के थानों में कई मामले दर्ज है।

RELATED ARTICLES

Most Popular