गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 सिहोडीह के रविदास टोला में बने अम्बेडकर भवन में कचरा प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई स्विच ऑन फाऊंडेशन और जागो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इसमें मुख्य अथिति के रूप में वार्ड पार्षद अशोक राम, अधिवक्ता प्रमिला मेहरा, अधिवक्ता एकलब्व कुमार उजाला, जागो फाउंडेशन के सचिव बैधनाथ, सरोजित,मंजूर और स्विच ऑन फाउंडेशन के उमेश आदि गणमान्य महिला और पुरुष उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस वार्ड को कचड़ा मुक्त बनाना है। इस दौरान मॉडल वार्ड बनाने को लेकर संकल्प लिया गया। इस बाबत जागो फाउंडेशन के बैद्यनाथ ने बताया कि आज के समय में पर्यावरण की रक्षा बहुत ही आवश्यक है। बहुत अच्छी बात है कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम की और से डोर टू डोर कचरा का कलेक्शन किया जा रहा है।
लेकिन घरों से कचरा कलेक्शन कर उसे एक खुले स्थान पर डंप कर पहाड़ बना दिया जा रहा है। इस कारण खुले में कचरा रहने से प्रदूषण फैल रहा है हवा चलने के दौरान या बारिश होने के बाद कचरो के ढेर से बदबू निकलती है जिससे पूरा पर्यावरण दूषित होता है इसको लेकर आज हम लोगों ने लोगों के साथ बैठक कर कचरा प्रबंधन का उचित व्यवस्था करने का संकल्प लिया है और इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। बैद्यनाथ ने कहा कि मानव जीवन को प्रदूषण का भी प्रभावित कर रहा है वातावरण भी खराब हो रहा है इसके लिए हम सभी को मिलकर आगे आने की आवश्यकता है। वही मौके पर गोविंद तूरी, अली राजा,चुनमुन राम,बद्री दास ,सिंधु देवी, सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।
