Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमपुलिस अत्याचार नहीं हुआ, रामगढ़ थाने के हाजत में अनिकेत ने की...

पुलिस अत्याचार नहीं हुआ, रामगढ़ थाने के हाजत में अनिकेत ने की खुदकुशी : एसपी

रामगढ़ : रामगढ़ थाने के हाजत में अनिकेत उर्फ कोका की मौत पर उसके परिजन कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस मुद्दे पर रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि अनिकेत के पिता महेंद्र राम और मां रीना देवी ने कहा है कि पुलिस के अत्याचार से अनिकेत की मौत हुई है लेकिन सच्चाई इसके ठीक विपरीत है।

एसपी ने बताया कि तीन दिन पूर्व चैम्बर ऑफ कॉमर्स रामगढ़ के कार्यालय में हुई चोरी की घटना से संबंधित अनुसंधान के क्रम में अनिकेत भुइयां उर्फ कोका को संदिग्ध पाते हुए रामगढ़ थाना में पूछताछ के लिए लाया गया था। 22 फरवरी को पूर्वाह्न 10:20 बजे थाना प्रभारी को सूचना मिली कि अनिकेत ने कंबल को फाड़कर और उसका फंदा बनाकर रामगढ़ थाना हाजत के अंदर बाथरूम के दरवाजे के कोने से लटककर खुदकुशी का प्रयास किया है। अविलंब उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular