रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र विशेष तौर पर झारखंड की विपक्षी पार्टी के द्वारा छात्र युवा बेरोजगार के मुद्दे पर सदन शुरू होने से पहले से गर्माहट में दिखा विपक्षी भाजपा विगत दिनों हुए सभी परीक्षाओं को सीबीआई से जांच करने के मांग पर अडिग दिखी वही सत्ता पक्ष के विधायक इस परीक्षा के मामले में छात्र हित में हमेशा तत्पर रहने की बात कही
बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राज्य सरकार के द्वारा परीक्षा मामले में sit गठन से छात्रों को उचित न्याय नहीं मिल पाएगा एवं जो एजेंसी परीक्षा कंडक्ट कराई हैं वह पहले से ही दागी रही हैं इस कारण इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए जैसा कि हमारा मांग है वही अपने ऊपर प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा जांच के विषय में कहा कि हमारे ऊपर जो भी मामला हुआ है वह आंदोलन से जुड़ा मामला था एवं न्यायालय के अधीन था जो कब का समाप्त हो चुका है.
सुदेश महतो : वहीं विपक्षी घटक दल आजसू सुप्रीमो का इस विषय में कहना है कि इस तरह का विषय सघन अपराध का विषय है मौजूदा सरकार शुरुआत में इसमें संजीदगी दिखाते हुए कठोर कानून बनाया पर उसका अनुपालन करने में कहीं ना कहीं चूक होती दिख रही है क्योंकि इस प्रकार के विषय में जिस तरह अपने कार्रवाई निर्धारित किया था वह कार्रवाई पूरी होती देखनी चाहिए.
बन्ना गुप्ता : वही इस विषय पर सत्ता पक्ष के विधायक का कहना है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी हुई है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी और छात्रों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा यदि sit के जांच से यदि संतुष्ट नहीं होंगे तो मुख्यमंत्री के द्वारा न्यायिक जांच का भी आदेश दिया जाएगा.
