Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भदंपति हत्याकांड में कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही...

दंपति हत्याकांड में कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : रांची के पंडरा ओपी में गुरुवार को कई लोग पहुंचे हैं। पति- पत्नी हत्या मामले में पुलिस ने लगभग छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए लाए गए लोगों को छोड़ने की मांग को लेकर स्थानीय लोग

थाना पहुंचे है। स्थानीय लोगों का कहना है निर्दोष युवकों को पुलिस उठाकर लायी है। स्थानीय लोग उन्हें छोड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर में अपराधियों ने घर में घुसकर पति -पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों की गोली से घायल पति बिरसा उरांव और पत्नी सोनी मुंडा को पुलिस ने इटकी रोड स्थित जसलोक भेजा था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक डेढ़ महीना पहले ही नौ साल बाद जेल से बाहर आया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular