रांची : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार लो लेवल में एक टफ साउथ ईस्ट मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक एवं बंगाल की खाड़ी में एक एंटी साइक्लोन बना हुआ है इसके कारण झारखंड के ऊपर मोसचर का प्रभाव बना हुआ है जिस कारण इसका असर झारखंड के मौसम में भी देखने को मिलेगा.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 22 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक झारखंड के कुछ-कुछ हिस्सों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की जाती है 22 फरवरी को झारखंड के उत्तरी मध्य तथा दक्षिणी पूर्वी भागों में वही 23 फरवरी को दक्षिणी तथा उत्तरी पूर्वी भागों में एवं 24 और 25 फरवरी को राज्य के दक्षिणी भाग में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की जाती है.
वही चेतावनी की बात की जाए तो गर्जन एवं वज पात की चेतावनी भी व्यक्त की जाती है 22 फरवरी से 25 फरवरी तक यदि तापमान की बात की जाए तो दिन के तापमान में थोड़ी कमी और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा
