Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भधूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई

धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई

गिरिडीह : हुट्टी बाजार स्थित महादेव तालाब रोड तड़िया दुर्गा मंडप में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो गई। प्रात आठ बजे गाजे बाजे के साथ धूम धाम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमे भारी संख्या में महिलाएं और युवतियां माथे पर कलश लेकर शामिल हुई। लोग जय श्री राम आदि का जयकारा लगा रहे थे। भव्य कलश यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंडप से हुई जो संकट मोचन मंदिर होते हुए बस स्टैंड के रास्ते नाराज चौक, टावर चौक, मधुबन वेजिस होते हुए उसरी नदी के नया पुल के रास्ते पहुंची यहां जल उठाया गया।

बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 21 फरवरी से 25 फरवरी तक दुर्गा मंडप प्रांगण में प्रत्येक दिन धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के बाद वेदी पूजन हुआ। अनुष्ठान के दूसरे दिन 22 फरवरी और तीसरे 23 फरवरी को चंडी पाठ और संध्या को भद्रा आरती किया जाएगा।

वहीं 24 फरवरी को चौथे दिन चंडी पाठ के बाद प्राण प्रतिष्ठा पिंडी हवन और कन्या पूजा एवम आरती का कार्यक्रम संपन्न होगा।अंतिम दिन 25 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा का समापन होगा। मौके पर गिरिडीह सासद प्रतिनिधि गुड्डू यादव , अशोक यादव ,बबलू ठठेरा ,विकी ठठेरा ,विकास यादव ,धीरज यादव ,रतन सिंह ,चंदन सिंह ,रितेश सिंह ,रोहित साव ,रोशन ठठेरा, मुकुल यादव ,बंटी यादव ,गुड्डू यादव समेत सैकड़ो श्रद्धालू शामिल हुए

RELATED ARTICLES

Most Popular