Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमक्राइम मीटिंग का आयोजन

क्राइम मीटिंग का आयोजन

गिरिडीह : पपरवाटांड स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया।

बैठक में सभी इंस्पेक्टर पुलिस अधिकारी और थाना व ओपी के थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कल गिरिडीह आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। एसपी दीपक कुमार शर्मा ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बना रहे इसको लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही थाना में लंबित मामलों के जल्द से जल्द निष्पादन करते हुए उसमें संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने को कहा।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सेवा करना पुलिस का मुख्य कर्तव्य है। वहीं दूसरी ओर सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण समापन को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए रिवॉर्ड भी दिया।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने कहा की सभी पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया साथ ही मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को उनके कार्यों को लेकर निर्देशित कर दिया गया एसपी ने कहा कि यह साल चुनावी साल होने वाला है आगामी चुनाव को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को कोई निर्देश दिए गए हैं साथ ही यहां से कई पुलिस अधिकारी दूसरे जिले जा रहे हैं उन सभी को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर डीएसपी टू, ट्रेनी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular