Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार, हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों...

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार, हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून : उत्तराखंड में आज से 21 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में 500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर सड़कें बंद रहेंगी। बर्फ जमने से सड़कें फिसलन भरी होंगी।

कहीं-कहीं अवरोध भी उत्पन्न हो सकता है। बिजली-पानी की समस्या भी परेशान कर सकती है। हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के नजदीक प्रतिष्ठानों और बस्तियों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आज उत्तराखंड में 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी के आसार हैं तो 20 से 21 फरवरी तक 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular