पतरातू : गांव चलो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में चलाया गया एवं सभी बूथ मजबूत हो इस पर भाजपा प्रवासी कार्यकर्ताओं के द्वारा काम किया जा रहा है और लोगों के बीच में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बतलाया जा रहा है ताकि 2024 में भाजपा का सरकार केंद्र में भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन सके।
इसके लिए कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर केंद्र सरकार के सभी योजनाओं के बारे में बतलाने का काम किया जा रहा है और कहां जा रहा है कि आज केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ-साथ उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, शौचालय आवास राशन और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए जेएसएलपीएस के माध्यम से आत्मनिर्भर हेतु कम इंटरेस्ट पर पैसा दिया जा रहा है ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के अंतर्गत 255 256 257 258 269 बुथ आता है और आने वाला 2024 लोकसभा चुनाव में सभी बुथो पर भाजपा लीड के साथ जीत दर्ज करेगी.
उक्त बातें भाजपा के युवा नेता किशोर कुमार महतो ने कहा साथ ही भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर के द्वारा गांव चलो अभियान के तहत लोगों से जनसंपर्क कर अबकी बार 400 पार का लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है साथी दीवार लेखन भी किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमुखिया नंद किशोर महतो विनोद कुमार अशोक महतो पारिजात कुमारी रविंद्र कुमार मनीष कुमार कमलनाथ महतो राजेश महतो जगन महतो रंजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
