रांची : रांची के जाने-माने समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। रांची के अरगोड़ा मैदान में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी में शामिल सभी लोगों का वे स्वागत करते हैं।लोगों की आजसू पार्टी से कई उम्मीद और भरोसा है। इसके मद्देनजर लोगों ने अपना योगदान दिया है। झारखंड में उत्पन्न वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गठबंधन के अंदर पनप रहा असंतोष अब जगजाहिर हो गया है।उन्होंने कहा कि इस राज्य की वर्तमान समस्या और चुनौती को दूर करने के लिए सरकार में बैठे लोग नही कर रहे हैं।
झारखंड संवारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।चर्चा सिर्फ अपनी कुर्सी की हो रही है। नौकरी के एग्जाम देने वाले लाखो युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
