रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने रांची में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा को पुनः स्थापित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है।
इस संबंध में आज राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारियों की बैठक रांची में हुई। बाद में केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि पिछले साल रांची के मोराबादी मैदान में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने पर प्रशासन ने आपत्ति जताई थी।
उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर आगामी 23 फरवरी को रांची के पहाड़ी मंदिर से राजभवन तक मार्च किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
