रांची : महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध के अनुसंधान में सहयोग हेतु महिला पुलिसकर्मियों का चार सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से रांची के होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में शुरू हो गया।
इस मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और किशोर न्याय सह पोक्सो समिति के अध्यक्ष एस. एन. प्रसाद ने कहा की अनुसंधान सही दिशा में हो इसके लिए पुलिस कर्मियों को पोक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के बारीकी से सबूत जुटना चाहिए।
मौके पर राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि अपराध से जुड़े अनुसंधान का दायरा बढ़ता जा रहा है। बहुत सारे मामलों में अब फोरेंसिक जांच करना अनिवार्य कर दिया गया है।
