रांची : राजधानी रांची के ग्रामीण क्षेत्र काके स्थित मनोचिकित्सा संस्थान रिन पास झारखंड राज्य सहित पूरे देश भर के मनोरोगियों के इलाज के लिए जाना जाता है परंतु यहां कार्यरत कर्मचारी विगत कई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आंतरिक आक्रोश में दिख रहे हैं और इसी के तहत सफाई कर्मी आज संस्थान के मुख्य गेट के पास एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन भी किया.
सफाई कर्मचारी का कहना है कि विगत महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण हमारी आर्थिक और दैनिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है जिस कारण हमें मजबूरन विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है हम सब सफाई कर्मचारी रिन पास प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारे वेतन का भुगतान अभिलंब करें नहीं तो आने वाले समय में रिन पास में तालाबंदी किया जाएगा.
