रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार स्थित दयाल स्टील प्लांट के टेक्नीशियन की मौत के बाद बवाल मचा है। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दयाल स्टील के गेट को जाम कर दिया है। वे लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्लांट प्रबंधन ने मृतक के परिजनों पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।
प्लांट के पदाधिकारी ने कहा कि छोटेलाल महतो लैब में बतौर केमिस्ट काम करता था। आठ दिन पहले उसने अपने इंचार्ज को तबीयत खराब होने की सूचना दी और घर चला गया। इसके बाद उसका कहां इलाज हुआ और उसके परिजन उसे लेकर कहां गए, प्लांट प्रबंधन को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। शनिवार की सुबह अचानक छोटेलाल महतो के शव को प्लांट के गेट पर रख दिया गया और मुआवजे की मांग की जाने लगी। इस पूरे प्रकरण की सूचना रामगढ़ थाने को दी गई है।
