Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरीडीह में Run for Road Safety एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन...

गिरीडीह में Run for Road Safety एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया

गिरीडीह : जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिडीह शैलेश कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व सड़क सुरक्षा माह 2024 के अवसर पर गिरिडीह में जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह के नेतृत्व में Run for Road Safety एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगो के बीच वाहन चलाने वक़्त यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का जिला वासियों को संदेश दिया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है. उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही और साथ ही वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है. रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।

सड़क सुरक्षा माह 2024 के अवसर पर गिरिडीह जिले में विभिन्न विभिन्न स्थलो पर जागरूकता रथ, इंस्टालेशन ऑफ़ रिफ्लेक्टिव टेप , रोड सेफ्टी pledge, सघन वाहन जॉच, सेल्फ़ी विथ pledge, काउन्सलिंग ऑफ़ DL एंड LL, रोड सेफ्टी पम्पलेट एवं बुक वितरण, सेल्फ़ी विथ हेलमेट एंड सीटबेल्ट, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, गुड सेमारिटन और हिट एंड रन जागरूकता, सघन जाँच ड्रंक एंड ड्राइव , ओवरलोड, रोड सेफ्टी क्विज, हेलमेट वितरण, रोड ऐट रोज , रोड सेफ्टी बाइक रैली, यातायात नियमों की जागरूकता,रोड सेफ्टी झाकी,नि:शुल्क जाँच शिविर,रोड सेफ्टी ऐट स्कूल एवं Run for Road Safety का आयोजन करते हुए ज़िले में राष्टीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का सामापन किया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिडीह श्री शैलेश कुमार प्रियदर्शी, ट्रैफिक DSP अनूप कर्केटा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन,साकेत भारती, प्रधान मरंडी, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी, ट्रैफिक पुलिस इस अभियान में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular