रांची : शहर के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ मां दुर्गा के आवाहन से हुई। बच्चों ने आकर्षक धुनेची नृत्य प्रस्तुत किया। डांडिया ने सभी का मन मोह लिया।
महिषासुर मर्दिनी शीर्षक कार्यक्रम में विभु, प्रियांशु आयुष, आनंद ,अमन, उन्नति भट्ट, रचिता, हिमांशी, माही और प्रत्यक्षा की भावपूर्ण प्रस्तुति तथा आयुष आर्या, आकाश,रचित एवं मनीष के ढाक वादन ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी है।
चीफ एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर आशा राज ने कहा कि यह पर्व न केवल अन्याय, अत्याचार और अनाचार के प्रतिकार का पर्व है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा का संवाहक भी है। यह तमाम विविधताओं के बीच समाज और देश को एकता के सूत्र में बांधने वाला पर्व है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीता वर्मा, मीनू सहाय, सतीश कुमार मिश्रा, मोनिका मुंडू, प्रियंका चक्रवर्ती, विभा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव तथा सुषमा तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।