RANCHI : चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी नई सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा. बताया जाता है कि नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री होंगे. इसके अलावा बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे.
राजभवन के बिरसा मंडप में शाम 4 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. नई कैबिनेट में 12वें मंत्री के शपथ लेने की भी बात चल रही है. जानकारी के मुताबिक 12वां मंत्री कांग्रेस कोटे से होगा. हालांकि ये सिर्फ कयास है. वहीं शपथ लेने के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा.
