Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमराज्य जांच एजेंसी ने श्रीनगर में 18 स्थानों पर मारा छापा

राज्य जांच एजेंसी ने श्रीनगर में 18 स्थानों पर मारा छापा

श्रीनगर : राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने गुरुवार को श्रीनगर में 18 स्थानों पर छापेमारी की है। यह तलाशी अभियान विशेष कोर्ट के आदेश के तहत की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि एसआईए की टीमों ने श्रीनगर में 18 स्थानों पर छापेमारा रहा है। अभी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि एसआईए टीम रावलपोरा, रामबाग, सुपरमैन प्लेसमेंट, चनापोरा क्षेत्र और जिले के अन्य स्थानों पर तलाशी कर रही है। अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी विशेष अदालत के जारी तलाशी वारंट के अनुसरण में की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular