राजधानी रांची में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा यूएनडीपी के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. इस कार्यशाला में देशभर संबंधित संस्था से जुड़े लोग उपस्थित हुए एवं प्रत्येक राज्य से आए संबंधित संस्था के लोग आपस में विचार कठिनाई एवं चुनौतियां को साझा किया.
मिनिस्ट्री हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की निर्देशिका शालिनी पांडे निर्देशिका ने बताया कि यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री अर्बन अफेयर्स की तरफ से आयोजित है. जिसे यूनाइटेड नेशन के साथ सम्मिलित होकर किया गया है, जिसमें पूरे भारत विभिन्न राज्यों से टीम आए हुए हैं और सशक्त भारत बनाने के उद्देश्य से शहरों में सभी के लिए काम और स्थान सम्मान मिले इसे लेकर हमारी संस्था काम कर रही है.
सोनी कुमारी वही इस समूह से जुड़ी महिला का कहना है कि हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि इस तरह के कार्यक्रम में हमें जुड़ने का अवसर प्रदान हुआ.
हेमा नूतन खलखो : वही समूह से जुड़ी एक अन्य महिला का कहना है कि छोटे-छोटे समूह में मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का जो सरकार की तरफ से मौका प्रदान किया जा रहा है यह काफी सराहनीय है
