Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भमां सरस्वती प्रतिमा को नगर परिभ्रमण करवाया गया

मां सरस्वती प्रतिमा को नगर परिभ्रमण करवाया गया

मुरी:- महावीर मंडल छोटा मुरी मुण्डा टोला के द्वारा बुधवार को मां सरस्वती (मार्बल की मूर्ति) की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मां की प्रतिमा को नगर परिभ्रमण करवाया गया।

महिलाएं नाचते गाते एवं जयकारा लगाते हुए हंस वाहिनी मां सरस्वती को पुरा नगर परिभ्रमण करवाया गया। हनुमान मंदिर से शुरू होकर ए टाइप रेलवे क्लोनी, मुरी बजार, आरपीएफ क्लोनी, पोस्ट आफिस होते हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुआ। पुरोहित राजेश मिश्रा के द्वारा विधिवत पुजा अर्चना कर न्यास एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया एवं सामुहिक हवन कर पुष्पांजलि के बाद महाआरती किया गया।पुजा समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में काफी बच्चे महिलाएं एवं पुरुषों ने भंडारे का आंनद उठाया।ज्ञात हो कि 12/02/2024 सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया था। पुजा को सफल बनाने में अध्यक्ष नन्दलाल मुण्डा, कोषाध्यक्ष राजा डे, सचिव अशोक कुमार, महासचिव विजय सुना, प्रताप मुण्डा,माघा मुण्डा, बलराम महतो, श्याम लाल मुण्डा, रंजित कुमार,उत्तम कुमार, निरज कुमार, पंचायत समिति अरविंद कुमार, विजेन्द्र कुमार, अंजनी रवानी, दुर्जा मुंडा, राजवैद्य समेत महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular