Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भनिःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन

निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन

गिरिडीह : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बस स्टैंड में निःशुल्क जाँच शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता का एफसीआयोजन किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी के निर्देशानुसार यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया गया।

इस दौरान वाहन चालकों के आँखों की जाँच की गई। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों द्वारा सभी आगन्तुक चालकों को नेत्र एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। ज्ञात हो दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिले में वृहत रूप में किया जा रहा है।

इस दौरान हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में भी जागरूक किया किया गया। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करने की सलाह दी गई। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन,साकेत भारती जिला परिवहन कार्यालय से प्रधान मरण्डी रवि कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular