Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भआज खत्म होगी हेमंत की रिमांड

आज खत्म होगी हेमंत की रिमांड

RANCHI : रिमांड की अवधि समाप्त होने पर हेमंत सोरेन को सोमवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में पेश किया जायेगा.

ईडी की ओर से आगे की पूछताछ के लिए रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की जा सकती है. ईडी की टीम ने बड़गाई स्थित जमीन मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था.

ईडी के अनुरोध पर न्यायालय ने पहले पांच दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया. पहले चरण की रिमांड अवधि सात फरवरी को समाप्त होने के बाद ईडी ने रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की. न्यायालय ने ईडी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए रिमांड की अवधि 12 फरवरी तक बढ़ा दी थी. रिमांड की यह अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular