Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भगांव चलो अभियान में संगठन सशक्तिकरण पर जोर - प्रो विनीता कुमारी

गांव चलो अभियान में संगठन सशक्तिकरण पर जोर – प्रो विनीता कुमारी

गिरिडीह : गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत आज प्रवासी प्रभारी के रूप में प्रो विनीता कुमारी गिरिडीह के पावरहाउस में वार्ड नंबर 11 में 24 घंटे प्रवास के दौरान वहां के स्थानीय लोगों से जनसंपर्क कर मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात की। सभी लोगों ने मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

लगभग सभी लोगों को को केन्द्रीय योजनाओं का लाभ मिला है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में 11 नं वार्ड अंतर्गत चार बूथों 42,43,44, और 45 में बुथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया जिसमें चारों बुथ अध्यक्ष एवं उनकी कमिटी मौजूद रहीं। वार्ड नंबर 20अंतर्गत बूथ संख्या 80,81और 82 में भी गांव चलो अभियान प्रवास कार्यक्रम चलाया गया जिसमें प्रवासी प्रभारी नगर मंत्री समीर दीप जी के साथ गुड्डू केसरी,चैता दास,सपन पटवा,राजू केसरी,अमर केसरी, पप्पू केसरी, अमित आर्या आदि उपस्थित रहे।

राम मंदिर निर्माण के साथ साथ महिलाओं के लिए राजनीति में 33%आरक्षण को लेकर भी खुशी व्यक्त किया है। प्रवास के दौरान पावरहाउस में केडिया आवास पर सुनील डेंगेच एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ चाय पे चर्चा हुई।संजय रजगडिया जी के आवास पर जाकर उनके साथ मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनाना है उसपर चर्चा हुई।

मौके पर भाजपा नेता सह प्रवासी कार्यकर्ता मोतीलाल उपाध्याय, मुकेश पाण्डेय, नगर मंत्री समीर दीप, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, अमित आर्या,संजीव सिन्हा ,उमेश सिन्हा, राकेश प्रसाद,जैकी यादव , गुरभेज सिंह,दिलीप सिंह, गोपाल झा, गुड्डू चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular