गिरिडीह : भाजपा नेता सुरेश साव ने गिरिडीह विधानसभा के बक्शीडीह के बूथ संख्या 192, 193 पर त्याग और बलिदान के प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर स्वेक्षा से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण राशि एकत्रित कर उसे पार्टी फंड में योगदान दिया गया , जहां स्वेच्छा अनुसार अपना अपना अंशदान किया।
इस दौरान सुरेश साव ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक उत्कृष्ट संघटनकर्ता के साथ-साथ व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के एक धूमकेतु के रूप में सदैव चमकते रहेंगे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देश के हित को समर्पित रहा उनका संपूर्ण जीवन विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े पहले व्यक्ति के समक्ष लाने के लिए समर्पित रहा.
उन्होंने एकात्मक मानववाद का जो दर्शन दिया वह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है पंडित जी के विचार आज भी शाश्वत हैं और उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस वक्त थे… ऐसे महान देशभक्त एवं उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे।
इस दौरान – नागेश्वर दास, चंचला देवी विजय दास, अमर सिन्हा, श्याबल घोष, नीरज चंद्रवंशी राजेश ठाकुर, बालेश्वर दास, सावन कुमार, सीता राम दास, टिपण दास, प्राण दास, सुरेंद्र दास, कुलदीप दास सहित कई लोग मौजूद थे।
