भुरकुंडा : सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के भुरकुंडा अस्पताल में आठ नर्स अनुबंध पर सेवा कार्य कर रही है। सभी नर्सों को राइडर कंपनी ने सीसीएल से करार कर 21 हजार एक सौ रुपये प्रतिमाह वेतन पर रखा है। लेकिन पिछले तीन माह से नर्सों का वेतन रुक गया है। वेतन की मांग को लेकर नर्सों ने पिछले दिनों सीसीएल के सीएमडी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन नर्सों को न्याय नही मिला। वेतन भुगतान नही होने से नर्सों का आर्थिक स्थिति खराब होने लगी है। नर्सों ने बताया कि नवंबर से जनवरी तक का वेतन रुका हुआ है। सभी ने राइडर कंपनी और सीसीएल के आला अधिकारियों से संपर्क कर वेतन भुगतान की मांग की। लेकिन अभी तक कही से कोई सकारात्मक पहल नही हुआ। वेतन नही मिलने से घर के साथ काम पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। काम के दौरान लोगो पर अतिरिक्त बोझ आ गया है।
राइडर कंपनी के अधिकारी नही उठाते फोन नर्सों ने बताया कि बहाली के बाद जब से सीसीएल में ज्वाइनिंग मिली है उन्हे कई समस्याओ का सामना करना पड रहा है। समस्या के समाधान को लेकर राइडर कंपनी से बात करने का प्रयास किया जाता है लेकिन संपर्क नहीं हो पाता है। वहीं सीसीएल के अधिकारी भी अपना पल्ला झाड देते है।
ये नर्स अनुबंध पर करते है काम
भुरकुंडा अस्पताल में अनुबंध पर सुमन नाथ, नेहा स्मिता, शशि टोप्पो, सालिनी कच्छप, सरिता, सीमा कुमारी, राहुल महतो काम कर रहे है।