रांची : विगत दिनों आयकर विभाग के द्वारा झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के राजधानी रांची समेत कई ठिकानों से कई दिनों तक चले आयकर विभाग की ओर से छापेमारी में अकूत संपत्ति मिलने एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा छापामारी के दौरान जप्त बीएमडब्ल्यू कार मिलने से संबंधित मामले पर धीरज साहू के पैसे लगने की संभावना पर प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा तलब किया गया.
इसी बुलावे पर धीरज साहू राजधानी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय दिन के करीब11बजे पहुँचे साथ मे साहेबगंज dc जमीन घोटाले मामले से जुड़े आर्किटेक्ट विनोद सिंह भी प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय के रिमांड पर पहले से ही है संभावना है कि संबंधित मामले पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के द्वारा धीरज साहू और हेमंत सोरेन से आमने-सामने बैठकर पूछताछ की जा सकती है.
