Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भगांव चलो अभियान में पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का...

गांव चलो अभियान में पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प – प्रो विनीता कुमारी

गिरिडीह : गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत आज प्रवासी प्रभारी के रूप में प्रो विनीता कुमारी गिरिडीह के पावरहाउस में वार्ड नंबर 11 में 24 घंटे प्रवास के दौरान वहां के स्थानीय लोगों से जनसंपर्क कर मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात की। सभी लोगों ने मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। लगभग सभी लोगों को केन्द्रीय योजनाओं का लाभ मिला है। साथ ही सभी ने दीवार लेखन में कमल फूल बनाकर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार ‘ का स्लोगन लिखा गया।

राम मंदिर निर्माण के साथ साथ महिलाओं के लिए राजनीति में 33%आरक्षण को लेकर भी खुशी व्यक्त किया है। प्रवास के दौरान पावरहाउस में हरिहर बरनवाल के आवास पर चाय पे चर्चा हुई।

मौके पर भाजपा नेता सह प्रवासी कार्यकर्ता मोतीलाल उपाध्याय, मुकेश पाण्डेय नगर मंत्री समीर दीप, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, अमित आर्या,पवन कंधवे सचिन कुमार बिट्टू पांडेय,सुनील बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular