Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भगांव चलो अभियान के तहत भाजपा के नेता कार्यकर्ता गिरिडीह विधानसभा के...

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के नेता कार्यकर्ता गिरिडीह विधानसभा के गांव पहुंचे

गिरिडीह : गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा के नेता कार्यकर्ता गिरिडीह विधानसभा के बक्सीडीह , माथाडीह गांव पहुंचे। इसकी अगुवाई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक सुरेश साव ने की। इस अभियान के दौरान बूथ को सशक्त बनाने का काम किया गया। इस दौरान यहां प्रवासी कार्यकर्ताओं से भाजपा के नेता कार्यकर्ता मिले और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राज्य सरकार के नाकामी और भ्रष्टाचार कार्यों का उल्लेख किया गया। इस बाबत सुरेश साव ने कहा कि पूरे देश भर में भाजपा की ओर से गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है 4 फरवरी से 11 फरवरी तक इसकी समय सीमा निर्धारित की गई है इसी कड़ी में हम लोग भी गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग बूथों और गांव तक पहुंच कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली 10 साल के कार्यकाल की योजनाओं और कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों द्वारा संगठन मजबूती को लेकर भी कार्य किए जा रहे हैं। एक-एक बूथ को सशक्त बनाकर सत्यापित किया जाएगा। वही मौके पर भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, नागेश्वर दास ,राजेश जायसवाल ,राजेश ठाकुर ,अमर सिन्हा,अनिल दास, गोविंद पंडित, शंकर दास ,पवन कुमार समेत बूथ स्तर के कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular