Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भरोटरी आई हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निशुल्क नाक कान एवं गला रोग...

रोटरी आई हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निशुल्क नाक कान एवं गला रोग का इलाज और सर्जरी कैंप

गिरिडीह : भंडारीडीह रोड स्थित रोटरी आई हॉस्पिटल में 10 से 12 फरवरी को तीन दिवसीय निशुल्क नाक कान एवं गला रोग का इलाज और सर्जरी कैंप का आयोजन किया गया है। गुरुवार को इसकी जानकारी रोटरी के पदाधिकारीयों ने प्रेस वार्ता कर दी। बताया गया कि इस तीन दिवसीय निशुल्क इलाज और ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कोलकाता के प्रसिद्ध नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन राय चौधरी के नेतृत्व में शिविर के दौरान मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। रोटरी गिरिडीह के प्रेसिडेंट मनीष तर्वे ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी रोटरी गिरिडीह की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क इलाज और सर्जरी कैंप का आयोजन किया है। इस कैंप के माध्यम से इलाज ऑपरेशन के साथ-साथ फ्री दवा भी मरीज को दी जाएगी। इन्होंने कहा की जो भी इसका फायदा लेना चाहते हैं वह जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाए। सचिव आशीष तर्वे और प्रोजेक्ट चेयरमैन अमित तुलसियान ने बताया की डॉ रंजन राय चौधरी बहुत बड़े ईएनटी के डॉक्टर हैं। अपने 5 सदस्य टीम के साथ वह रोटरी गिरिडीह में तीन दिनों तक सेवा देंगे। मुफ्त में इलाज ऑपरेशन के साथ-साथ दवा भी दी जाएगी। मौके पर अभिषेक जैन,अंशुल जैन मीडिया चैयरमेन विकास बसईवाला उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular