Wednesday, June 24, 2026
Homeखबर स्तम्भसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हालात बद से बतर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हालात बद से बतर

सिल्ली : सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 61महिलाओं का बंध्याकरण किया गया | सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा के नाम से खानापूर्ति हो रहा है| इसके बावजूद 61 महिलाओं को बंध्याकरण किया गया| अस्पताल के तरफ से कोई सुविधा नहीं है| महिलाओं को जमीन में सोना पड़ा पेशेंट को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है उनके परिजन  अपने घरों से कंबल तकिया लेकर हॉस्पिटल में आये है|विभाग की ओर से रोगी के लिए जो भी सुविधा मिलती है वह सुविधाएं यहां देखने को नहीं मिलता है |आलम यह है कि बंध्याकरण होने के उपरांत उनको बेड में रखा जाना चाहिए लेकिन उन्हें खुले तौर पर जमीन में लेटा कर रखा गया है|सोच से परे कि बात है पल्ला झाड़ते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार से पूछने पर बताया की हमारे यहां अस्पताल में सारी सुविधाएं हैं वहीं देखा गया कि मरीजों को कंबल बेड किसी प्रकार का सुविधा नहीं दिया गया |

RELATED ARTICLES

Most Popular