Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भ10 फरवरी से 25 फरवरी तक सभी प्रखंडों में एमडीए कार्यक्रम चलाया...

10 फरवरी से 25 फरवरी तक सभी प्रखंडों में एमडीए कार्यक्रम चलाया जाएगा

गिरिडीह : सदर अस्पताल स्थित कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता कर सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने बताया की 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों में एमडीए कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2027 निर्धारित किया गया है। राज्य के 14 फाइलेरिया प्रभावित जिले में एमडीए कार्यक्रम मनाया जा रहा है। बताया गया कि इसी कार्यक्रम के तहत 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों गर्भवती महिला गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी को फाइलेरिया की दवा दी जाएगी।

सिविल सर्जन ने बताया कि दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है 10 फरवरी को सभी आंगनबाड़ी केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य उप केंद्र पर दवा डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की एकल खुराक खिलाई जाएगी। शेष बचे व्यक्तियों को 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दवा प्रशासक की उपस्थिति में फाइलेरिया की दवा का सेवन करें और फाइलेरिया मुक्त राज्य बनाने में अपना सहयोग दें। मौके पर डॉक्टर अशोक डीपीएम प्रतिमा कुमारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular