बोकारो : काम के आधार पर मिलेगा एनडीए गठबंधन को वोट,भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई कार्यों को धरातल पर उतारने की कोशिश एलजेपी कर रही है। यह बात बोकारो के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राय ने कहा।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने 500 सालो के लंबित पड़े राममंदिर को न केवल बनवाने का काम किया बल्कि वे यजमान बनकर पूजा अर्चना शुरू की।गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई,लोगो को लाभान्वित की।उन्होंने कहा कि झारखंड के 23 जिलों में मैंने भ्रमण किया,संगठन का गठन कर मजबूती प्रदान की है।इसका लाभ चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिलेगा।
