Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भबोकारो एयरपोर्ट : निवेदिता दुबे समेत दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया

बोकारो एयरपोर्ट : निवेदिता दुबे समेत दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया

बोकारो : बोकारो एयरपोर्ट का नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक निवेदिता दुबे समेत दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एक बैठक भी की।इस बैठक मे बोकारो विधायक बिरंची नारायण समेत एयरपोर्ट के अधिकारी भी शामिल रहे।

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि एयरपोर्ट से व्यवसायिक उड़ान की तिथि बढ़ा दी गई हैं,अब 31 मार्च की तिथि निर्धारित है।चूंकि लाइसेंस नहीं मिला है,लाइसेंस के पूर्व सतनपुर तक लाइट लगानी है, यह लाइट राज्य सरकार को लगानी होगी,अब निर्भर करता है कि लाइट राज्य सरकार कब तक लगा पाएगी,उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर एक काम के लिए विधानसभा में मुझे आवाज उठानी पड़ती हैं।उन्होंने कहा कि लाइट लगाने के बाद उसकी रिपोर्ट जायेगी जिसके बाद लाइसेंस मिल जायेंगे.विधायक ने कहा कि बूचड़खाना हटाना बड़ी समस्या नहीं है,राज्य सरकार पर है, जितना जल्दी राज्य सरकार अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेगी,उतनी ही जल्दी उड़ान शुरू होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular