रांची : पीएमएल अदालत ने पूछताछ के लिए ईडी को भानु प्रसाद की चार दिन की डिमांड दी है | रिमांड अवधि आज से शुरू हो गई है |ईडी के अधिकारी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद भानु प्रसाद को रांची जेल से अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए | अभी तक यह सामने नहीं आया है कि ईडी ने हेमंत सोरेन से क्या सवाल पूछे और उन्होंने क्या जवाब दिया है |
ईडी को जमीन घोटाला जांच में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है| राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद से फिर पूछताछ की जा रही है| आज से ईडी के 4 दिनों के रिमांड पर भानू प्रताप है| मामले में हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती है| हेमंत सोरेन और भानु प्रताप को आमने-सामने बैठाकर ईडी पूछताछ कर सकती है| ईडी जानना चाहेगी हेमंत ने विवादित जमीन पर क्यों बाउंड्री करवाया था | वहीं, प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो को भी समन कर आज ईडी कार्यालय बुलाया गया है |जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन,भानू प्रताप और शसेंद्र महतो से ईडी पूछताछ करेगी |बता दें, बरियातू में जमीन की शसेंद्र महतो ने मापी की थी | सेना जमीन और भूईहरी जमीन की मापी प्राइवेट अमीन से कराई गई थी |प्राइवेट अमीन समन पर ईडी कार्यालय पहुंचे है| ईडी जमीन से सबंधित सभी लोगो से पूछताछ कर रही है|