Homeखबर स्तम्भभाजपा नेता सुरेश साव को धनबाद लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने...
भाजपा नेता सुरेश साव को धनबाद लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया
गिरिडीह : भाजपा नेता सुरेश साव को धनबाद लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर मंगलवार को जोगीटांड में सम्मानित किया गया। यहां भाजपा कार्यकर्ता मनोज तुरी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुरेश साव को पूरे हर्षोल्लास के साथ बुके, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और उनके नए जिम्मेवारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं गयी।

इसी दौरान श्री साव ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसमे में खरा उतरने का प्रयास करूँगा, उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर तन मन से समर्पित होकर पार्टी का काम करेंगे एवं धनबाद लोकसभा सीट को प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने का काम करेंगे एवं नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की सिद्धि हेतु अपने दायित्वों का निर्वाहन करने का काम करेंगे।मौके पर मध्य मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा महामंत्री ईनोद साहू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप राय, मनोज मौर्य, नागेश्वर दास, विजय दास, नकुल तुरी, रवि मंडल, अमर सिन्हा, श्याबल घोष, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।