रांची : राजधानी रांची का राज भवन उद्यान हर वर्ष आम लोगों के घूमने के लिए खोला जाता है इसी के तहत आज 6 फरवरी को राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए खोला गया.
जो 12 फरवरी तक हम लोग के लिए खोला जाएगा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजभवन के गेट नंबर 2 से आम लोगों को एंट्री मिलेगी.
यह एंट्री हम लोगों के लिए बिल्कुल फ्री एंट्री होगी परंतु राज भवन उद्यान घूमने आए लोगों को अपने पास पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा विदित हो की झारखंड राज भवन लगभग लगभग 52 एकड़ में फैला हुआ है, और आम लोगों के लिए सबसे पहले उद्यान वर्ष 2004 में खोला गया था राज भवन के इस उद्यान में लगभग 400 किस्म के गुलाब है जो उद्यान को काफी मनमोहन बनाते हैं, साथ ही मौसमी फूल भी लगे हुए हैं.
इसके अलावा यदि पेड़ों की बात की जाए तो रुद्राक्ष कल्पतरु चंदन जैसे वृक्ष भी लगे हुए हैं राज भवन घूमने आए लोग उद्यान का मनोरम नजारा लेते नहीं थकते साथ ही साथ बच्चे विशेष तौर पर इस उद्यान मैं घूम कर काफी उत्साह मे नजर आते हैं.
