रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान चर्चा के दौरान झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि विपक्षी लोगों ने राज्य में जनादेश के हरण का कुत्सित प्रयास किया। इसमें राजभवन भी शामिल हुआ तो उसे भी विरोध का सामना करना होगा। यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। राजभवन की भूमिका दूसरे लोग ना समझाएं। उसने अपने मूल्यों को तार-तार किया है।
उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले भाजपाई बताएं कि अमित मंडल, जेपी पटेल, अपर्णा सेन गुप्ता, भानु प्रताप शाही जैसे नेता कहां से, किस परिवार से हैं। झामुमो संघर्ष वाली पार्टी रही है। भाजपा में बाबूलाल, अमर बाउरी आयातित नेता हैं। हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा ने जो साजिश की, उसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में दिखेगा।
